1 अगस्त से मुख्यमंत्री की प्रदेश में सुराज गौरव यात्रा

0
70

जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 1 अगस्त से राजस्थान में चुनावी रथयात्रा (सुराज गौरव यात्रा) निकालेंगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी राजस्थान दौरे पर आएंगे। इसकी सहमति दिल्ली में बनी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सैनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहली मुलाकात थी।

बैठक में मुख्यमंत्री की चुनावी रथ यात्रा पर चर्चा हुई और इसे मंजूरी मिल गई। प्रदेश अभियान की रणनीति तैयार करने के लिए शाह के दौरे भी होंगे। यह यात्रा पहले मई में प्रस्तावित थी लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के विवाद के चलते इसे टाल दिया गया था। बैठक में केन्द्रीय नेताओं के राजस्थान दौरों के कार्यक्रम को लेकर भी बातचीत हुई। मदनलाल सैनी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ फेर बदल भी किए जाने हैं। आने वाले चुनावों को लेकर जल्द ही संचालन समिति भी बनाई जाएगी। इसके लिए भी संभावित नामों को लेकर बैठक में चर्चा की गई है। प्रदेश में बूथ कमेटियों और कार्यकारिणी में भी अभी काफी बदलाव होने हैं। शाह से बैठक के बाद मदनलाल सैनी, वी.सतीश व चंद्रशेखर ओम माथुर से मिलने उनके घर पहुंचे। ओम माथुर से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां पर भी प्रदेश के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here