आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान के एक परिवार के 8 लोगों की मौत

0
86

कन्नौज/बानसूर.बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घूसी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।मृतक राजस्थान के गांव रतनपुरा बालावास तहसील बानसूर जिला अलवर के एक ही परिवार के सदस्य हैं। दर्शन के लिए सीतापुर के नैमिषारण्य जा रहे थे।

– आज सुबह करीब 3:57 पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पुलिस को सूचना मिली के एक एक्सीडेंट हो गया है। तत्काल मौके पर पीआरवी 1646 पुलिस बल पहुच गया। गाड़ी में 11 लोग सवार थे जिसमें 3 महिला 3 आदमी 1 बच्चा की मृत्यु हो गई है। वहीं दो व्यक्ति वह 2 बच्चे घायल थे जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ये सभी यात्री गाड़ी में फंसे थे। जिन्हे खिड़की तोड़कर निकाला गया। घटना के बाद कंटेनर चालक भाग गया। जिसे 1 किलोमीटर आगे पकड़ लिया गया।

-ये परिवार खेतीबाड़ी करता था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के कुछ लोग कन्नौज के लिए रवाना हो चुके हैं। कल सुबह तक मृतकों के शव गांव पहुंचने की सूचना है।

घायल-

1-पप्पू कुमार यादव पुत्र सुल्तान सिंह निo बानसूर थाना बानसूर जनपद अलवर, राजस्थान
2- शाहिल पुत्र राजू उम्र 5 वर्ष
3- अंकित पुत्र राजू उम्र 11 वर्ष

मृतक

1 – राजू पुत्र घासी राम
2- राजू पुत्र राम जी लाल
3- विद्या देवी
4- संतोष देवी
5- शालू पुत्री राजेन्द्र
6- सत्याली राम पिता राजेन्द्र सिंह।
7- अनिल
8- पप्पू यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here