प्रशासन ने किया रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी

0
29
Administration burnt Ravana, grand fireworks
Administration burnt Ravana, grand fireworks

दशहरा पर्व पर केकड़ी रोड स्थित गणगोरी मैदान में प्रशासन ने रावण का दहन किया। रामलीला आयोजन समिति एवं दशहरा महोत्सव समिति की ओर से दशहरे पर जुलूस नहीं निकाले जाने पर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने रावण का दहन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, तहसीलदार राहुल पारीक, पुलिस उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, थानाधिकारी भागीरथ सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गजेंद्र कुमार छाबड़ा, नगर पालिका के कर्मचारी मोहित विजय जमादार, राजेश सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे। रावण दहन के बाद नगर पालिका द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here