भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अधिकाधिक संख्या में युवाओं को जोडने का लक्ष्य रखा

0
81

भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 का शुभारंभ भाजयुमो शहर मंडल मालपुरा द्वारा सोमवार को एक निजी महाविद्यालय में किया गया। भाजयुमो अध्यक्ष एड. सी पी सैनी ने बताया कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के युवा मोर्चा के जिला सह-संयोजक व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डॉ अंकित जैन, लावा मंडल प्रभारी वीर प्रताप सिंह, अभियान के मंडल प्रभारी जुगराज सिंह, बलराम शर्मा, शंकर सैनी, बैजनाथ चौधरी, नितेश शर्मा, हरिओम सैनी एवं भाजयुमो मालपुरा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान के अंतर्गत 110 नये सदस्य बनाये गये। जिला सह-संयोजक डॉ अंकित जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा व टोंक जिले के युवा मोर्चा को 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भाजयुमो मालपुरा मंडल अध्यक्ष एड. चंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि सदस्य अभियान के अंतर्गत भाजयुमो शहर मंडल मालपुरा को एक हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया हैं जो जल्द ही पूरा कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here