प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार को शपथ ग्रहण किए हुए 7 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन के रूप में दिवस मनाया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने बताया की शहर मंडल मालपुरा ने भी इस दिवस को विधायक कन्हैयालाल चौधरी के नेतृत्व में मनाते हुए गोपाल गौशाला में गौ माता को हरा चारा और गुड खिलाया गया इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में भर्ती मरीजों को भोजन वितरित किया गया। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोनिया मनीष सोनी एवं समस्त पार्षदगण नगर पालिका मंडल मालपुरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जीतराम मीणा को 25 वीआईपी चेयर भेंट की गई। रविवार को ही नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती सोनिया मनीष सोनी का जन्मदिन होने पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी का कार्यकर्ताओं ने सादगी से जन्मदिन मनाया गया। विधायक कन्हैया लाल चौधरी, प्रधान सकराम चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन ने नगर पालिका अध्यक्ष को शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शहर अध्यक्ष त्रिलोक जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोतम सैनी,  उपाध्यक्ष एड. विनय जैन, रामचन्द्र नामा, चंपालाल सुराशाही महामंत्री रमाकांत जी पटेल, चंद्र प्रकाश नायक, नोरत बीलवाल, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, शहर मंत्री गणेश टेलर, शंकर सैनी अक्षय सोनी, बादल सिंह अजमेरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजरुद्दीन देशवाली, पार्षद लोकेश बाडोलिया, मणिशंकर सैनी, सुरेंद्र सिंह बाबूलाल नावरिया व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here