सशक्त मंडल अभियान को लेकर मंडल प्रभारी झिराना सहित भाजपाईयों से चर्चा करने मालपुरा पहुंचे भाजपा नेता

0
62
सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा शहर मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में चर्चा करते भाजपाई
सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा शहर मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में चर्चा करते भाजपाई

प्रदेश भाजपा नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार सशक्त मंडल अभियान के अन्तर्गत मंडल प्रभारी पंकज झिराना सहित भाजपाईयों से चर्चा करने के लिए भाजपा नेता मालपुरा पहुंचे। भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए टोंक जिला प्रभारी अशोक सैनी भादरा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है लेकिन उसका आधार उसका मजबूत, श्रेष्ठ कार्यकर्ता ही है। भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए सशक्त मंडल अभियान कार्यक्रम रखा गया है। विधानसभा प्रवासी व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरिता गैना ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन बहुत आवश्यक है तथा दायित्ववान पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने की जरूरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने भाजपाईयों से बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा दिए गए दायित्व को पूर्ण रूप से करने पर जोर दिया। सशक्त मंडल अभियान प्रभारी पंकज झिराना ने कहा कि पार्टी से प्राप्त निर्देशानुसार अभी से ही आगामी तैयारियों में जुटना है तथा राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है जिससे लोगों के बीच पार्टी की रीति-नीति का सघन प्रसार हो सके। मालपुरा भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को सशक्त मंडल अभियान को लेकर मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी उपस्थित रहे। बैठक में मंडल प्रभारी पंकज झिराना के साथ टोंक जिला प्रभारी अशोक सैनी, विधानसभा प्रवासी व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सरिता गैना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, विधानसभा प्रभारी रामचन्द्र गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, लाम्बाहरिसिंह मंडल अध्यक्ष रमेश चंद वैष्णव, लावा मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री रमाकांत गालव, नेहा दिनेश विजय, रेखा टेलर सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here