भाजपा पालिकाध्यक्ष को दूसरी बार निलम्बित किए जाने पर भडक़े भाजपाई, जुलूस निकाला, नारेबाजी कर जताया आक्रोश

0
15
BJP members furious over the suspension of BJP municipal president for the second time, took out a procession, expressed their anger by shouting slogans
BJP members furious over the suspension of BJP municipal president for the second time, took out a procession, expressed their anger by shouting slogans

मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को दूसरी बार निलम्बित किए जाने के मामले में आक्रोशित भाजपाईयों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सैंकडों महिला-पुरूषों एवं भाजपाईयों ने भाजपा शहर मंडल कार्यालय से जूलूस निकाल कर कांगे्रस सरकार की मनमानी व डीएलबी के गलत निर्णय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। एकत्रित भाजपाई उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उपखंड अधिकारी के निवास स्थान पर होने की सूचना मिलने पर भाजपाईयों ने उपखंड निवास के बाहर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। उपखंड अधिकारी राम कुमार वर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा व निलम्बन वापस नहीं लिए जाने की दशा में आन्दोलन की चेतावनी दी। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, एडवोकेट राजकुमार जैन, नोरत बीलवाल, कन्हैया लाल पीपलवा, नजरूद्दीन देशवाली, पार्षद श्योजीराम, मणिशंकर सैनी, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नेहा विजय, दिनेश विजय, ललिता सिंधी, बैजनाथ जैन, बीना जैन, चन्द्रपकाश नायक, किशन लाल बैरवा, विनय जैन, रमाकांत पटेल, लक्ष्मण पेंटर, योगेश स्वामी, सी पी सैनी, हरि शर्मा, रजनीश जैन, कपिल पाठक, रमेश पारीक, मणिशंकर शर्मा सहित अन्य द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में अवगत करवाया गया कि मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष को गलत तरीके से दूसरी बार निलम्बित किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मालपुरा नगरपालिका का अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है तथा भाजपा की सोनिया सोनी वार्ड 19 से जीत कर अध्यक्ष निर्वाचित है। स्थानीय कांगे्रसजन द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर राजनैतिक दुर्भावना से झूठी शिकायते कर रहे है, इस आशय से थाना मालपुरा में कम्प्यूटर व पत्रावलियों के गायब होने का एक आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाया गया था। सम्बन्धित पत्रावलियां व कम्पयूटर मय प्रिंटर नगरपालिका कार्यालय से अनुसंधान अधिकारी ने बरामद किया जिसकी विडयों व फोटोग्राफी भी करवाई गई थी। उक्त शिकायत की जांच हो चुकी है तथा इस सम्बन्ध में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी की ओर से इस सम्बन्ध में स्वयं अपना जवाब पेश कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद 7 अक्टूबर को राजनैतिक आधार पर पूर्व की शिकायत के गलत तथ्यों को आधार बनाकर भाजपा की नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को अध्यक्ष व पार्षद पद से निलम्बित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए। उक्त आदेश गलत, गैर कानूनी व राजनैतिक दुर्भावना से जारी किया गया है। राजनैतिक आधार पर कांगे्रस सरकार भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जबरन गलत आधार बनाकर पद से हटा कर प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। उक्त प्रकरण की कार्रवाई की भाजपा सहित मालपुरा की जनता कडे शब्दों में निंदा एवं भत्र्सना करती है। भाजपाईयों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि भाजपा की नपा अध्यक्ष सोनिया सोनी को हटाकर उसके स्थान पर कांगे्रस की महिला प्रतिनिधी को अध्यक्ष बनाने के लिए उक्त प्रकरण रचा गया तथा कार्रवाई की गई। कांगे्रस की महिला पार्षद आशा नामा पूर्व में भी अध्यक्ष रह चुकी है जिसके उपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए है जिनकी शिकायते व जांच चल रही है। कांगे्रस की महिला पार्षद आशा नामा पूर्व में कृषि मंडी मालपुरा में अध्यक्ष पद पर नियुक्त थी तब भारी भ्रष्टाचार किए, जिसकी शिकायते होकर जांच होने पर दोषी पाया तथा महानिदेशक भ्रष्टाचार ब्यूरों राजस्थान जयपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परिवाद शाखा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों को पत्र क्रमांक 824/12.07.2021 द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने हेतु भिजवाया गया जो विचाराधीन है। इसी तरह नगरपालिका में भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों में शिकायते दर्ज है जिनकी जांच होना शेष है। इस तरह की दोषी महिला प्रतिनिधि को राजनैतिक आधार पर अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया जो संवैधानिक मर्यादा व कानूनी  व्यवस्था सहित प्रजातांत्रिक मूल्यों के कतई विपरीत है। भाजपाईयों की ओर से निलम्बित आदेशों को निरस्त करने तथा भाजपा के जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध द्वेषतापूर्ण कार्रवाई नहीं किए जाने की सुनिश्चितता करने की मांग की है। भाजपाईयों ने भ्रष्टाचार में लिप्त कांगे्रस की महिला जनप्रतिनिधि को कार्यभार नहीं देने तथा त्वरित कार्रवाई नहीं किए जाने की दशा में आन्दोलन की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here