सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र में सोमवार को जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया

0
53

मालपुरा में सोमवार को जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्ठमी के पावन पर्व पर शहर के मंदिरों में विद्युतीय उपकरणों से विशेष सजावट की गई व आदर्श विद्या मंदिर व चारभुजा मंदिर में मनमोहक झांकिया सजाई गई। मध्यरात्रि तक विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर रात तक झांकियों के दर्शन करने के लिए श्रृद्धालु आए लेकिन उनकी संख्या अन्य सालों की अपेक्षा कम रही। आधी रात को कृष्ण जन्म पर सभी देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया गया एवं महाआरती के साथ खीर व पंजीरी की प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों में प्रसादी बांटकर भगवान के कृष्ण स्वरूप में अवतरित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। जन्माष्ठमी पर चारभुजा मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर में झांकियो का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न निजी स्कूलों के नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों को जीवंत किया। थाना पुलिस की ओर से सम्पूर्ण शहर में पुलिस बल तैनात किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस ने मध्यरात्रि तक गश्त जारी रखी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने शहर भर में गश्त कर व्यवस्थाएं देखी।इस अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार की ओर से एसपी दाधीच का सम्मान किया गया।[metaslider id=185][metaslider id=185]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here