पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं का किया सम्मान, पूर्व सैनिक आदर्श कल्याण संस्थान के तत्वाधान में आयोजन

0
62

1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष में पूर्व सैनिक आदर्श कल्याण संस्थान मालपुरा द्वारा विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। राजकीय उमा विद्यालय से रवाना हुई वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली जिसमें शमिल पूर्व सैनिकों एवं प्रबुद्धजन ने नारेबाजी की। अध्यक्ष कैप्टन सूरजमल गुर्जर ने बताया कि वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को भारतीय सेना के प्रति आकर्षण एवं सेना के महत्व को लेकर जागृति फैलाना है। सुभाष सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं विशिष्ठ अतिथि कर्नल जवान सिंह बुंदेला-जयपुर प्रांत मंत्री, कप्तान हनुमान सिंह-शिशु प्रदेश संगठन मंत्री रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के कार्यो पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक कभी मरते नहीं बल्कि अमर हो जाते है। देश की सीमाओं पर रक्षा करना व अपने प्राणों का बलिदान देना गौरव का विषय होता है। कार्यक्रम में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिको, शहीदों की वीरांगनाओं एवं शहीदों के परिवारजनों को साफा, शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कैप्टन सूरजमल गुर्जर ने कार्यक्रम में शरीक होने वाले सभी पूर्व सैनिकों, परिवारजनों एवं वीरांगनाओं का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here