प्रदेश में इस बार बनेगी किसानों की सरकार:बेनीवाल

0
52

भाजपा व कांग्रेस को धोखेबाज पार्टिया बताते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इन्हें सिफ सत्ता हासिल करने से काम है तथा दोनों ही राजनैतिक दल केवल सत्ता बदली करने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनैतिक दलों ने अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को ठगने का काम किया है। बेनीवाल ने कांग्रेस, भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का किसान अब सब समझ गया है तथा इस बार प्रदेश में किसानों की सरकार बनेगी। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार की देर शाम को मालपुरा पहुंचे जहां किसानों की ओर से बेनीवाल का नारेबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत में उमडे युवाओं ने जोरदार उत्साह दिखाते हुए मालपुरा की सीमा में प्रवेश के साथ ही दुपहिया वाहन रैली के साथ बेनवाल को दूध डेयरी चौराहें पर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। किसान यूनियन अध्यक्ष छोटू नागा, जाट सेना अध्यक्ष प्रधान तीरवाल सहित अन्य किसानों की ओर से बेनीवाल को जोरदार स्वागत किया गया। किसानों की ओर से बेनीवाल को फूल मालाओं से लादते हुए नारेबाजी की गई। दूध डेयरी चौराहें पर उमडे किसानों को सम्बोधित करते हुए बेनीवाल ने किसानों को जयपुर मेें किसानों के हित के लिए आयोजित होने वाली हूंकार रैली में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए लडी जाने वाली इस लडाई के लिए किए जाने वाले शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा है जिसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेना है। किसानों ने दोनों हाथ उठाकर बेनीवाल को रैली में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here