कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत बंद रहा बेअसर, खुले रहे बाजार

0
72

पेट्रोल डीजल की बढी कीमतों व महंगाई के विरोध में कांग्रेस व सहयोगियों दलों की ओर से आयोजित भारत बंद का शहर में कोई असर दिखाई नहीं दिया तथा आम दिनों की तरह बाजार खुले रहे। गाधीपार्क पर एकत्रित होकर कांग्रेसजन माणक चौक से मुख्य बाजारों में व्यापारियों से भारत बंद में सहयोग देने का आग्रह करते दिखाई दिए। कई व्यापारियों एवं दुकानदारों ने कांगे्रसियों के आग्रह पर अपने-अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद भी किए परंतु जैसे-जैसे कांग्रेसजन का काफिला आगे बढता रहा पीछे से बाजार भी खुलता रहा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, शहर अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक नकवी, युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गजेन्द्र जैन, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा, सेवादल शहर अध्यक्ष रामलाल फौजी, सरपंच संघ अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, विवेक व्यास, पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर, कैलाश सोनी, धनरूप शर्मा, पंकज दाधीच, सौभाग्य सिंह, राजेन्द्र राजपुरोहित, पंकज जैन, कन्हैया लाल सैनी, महेन्द्र जैन, रूपनारायण गुर्जर, रामवतार कडीला, एडवोकेट नितिल कुमावत, हेमराज चौधरी, बजरंग चौधरी, छोटू नागा, सुनील वर्मा, गजेन्द्र बोहरा, एकत्रित हुए कांग्रेसजन व्यास सर्किल, सुभाष सर्किल होते हुए गांधीपार्क, माणक चौक, आजाद चौक होते हुए गांधीपार्क इलाकों में भारत बंद के तहत दुकानें बंद करवाने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here