पूर्व सैनिक आदर्श कल्याण संस्थान की ओर से विजय दिवस पर विशाल वाहन रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन

0
46

1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष में पूर्व सैनिक आदर्श कल्याण संस्थान मालपुरा द्वारा विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। राजकीय उमा विद्यालय से रवाना हुई वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली जिसमें शमिल पूर्व सैनिकों एवं प्रबुद्धजन ने नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों एवं प्रबुद्धजनों सहित डिफेंस ऐकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा नारे लगाते हुए निकलने से सम्पूर्ण शहर में देशभक्ति का वातावरण हो गया। अध्यक्ष कैप्टन सूरजमल गुर्जर ने बताया कि वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को भारतीय सेना के प्रति आकर्षण एवं सेना के महत्व को लेकर जागृति फैलाना है। सुभाष सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष आशा-महावीर नामा रही। पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, सत्यनाराण राजपुरोहित, मोहन सिंह राजावत, सवाईसिंह परमार, पप्पू सिंह खंडार, गिरधर सिंह, नायब सूबेदार राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के कार्यो पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपने उदबोधन में कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक कभी मरते नहीं बल्कि अमर हो जाते है। देश की सीमाओं पर रक्षा करना व अपने प्राणों का बलिदान देना गौरव का विषय होता है। कार्यक्रम में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिको, शहीदों की वीरांगनाओं एवं शहीदों के परिवारजनों को साफा, शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रघुवीर सिंह, सूबेदार मेजर दौलतराम टांक, नायक सत्यनारायण शर्मा, कप्तान अमर सिंह, नायक श्रवणलाल, सिपाही गोपाल शर्मा, नायक मूलसिंह, सूबेदार विद्याधर सिंह, हवलदार ओमसिंह, विकास, नायब सूबेदार राजेन्द्र सिंह, औमप्रकाश सहित वीरांगनाओं में शहीद की पत्नि मेनका कंवर टोरडी, रतनी देवी, कैलाश कंवर, रतन कंवर, सीता कंवर, इन्दिरा देवी को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कैप्टन सूरजमल गुर्जर ने कार्यक्रम में शरीक होने वाले सभी पूर्व सैनिकों, परिवारजनों एवं वीरांगनाओं सहित प्रबुद्धजनों एवं शहरवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में राकेश श्रोत्रिय, नीरज गुप्ता, शिवरतन सिंह सहित अन्य ने भरपूर सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here