भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कांगे्रस के ब्लॉक व पालिकाध्यक्ष पर लगाए संगीन आरोप

0
45

ब्लॉक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष रामदेव बैरवा व पालिकाध्यक्ष पति महावीर नामा द्वारा भाजपा विधायक कन्हैया लाल चौधरी पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपाईयों ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए नगरपालिका को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने नगरपालिका में भ्रष्टाचार पर 13 बिन्दुओं को एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है, जवाब नहीं देने की दशा में धरना, प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है। प्रैस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामदेव बैरवा द्वारा एक पत्र के माध्यम से विधायक पर विकास से विचलित होने के जो आरोप लगाये गये है वो बड़े हास्यप्रद है। विधायक द्वारा विधायक कोष से मालपुरा में एक भी राशि नहीं खर्च नहीं करने की बात ब्लॉक अध्यक्ष मालपुरा ने कही मगर शायद उन्हे नगरपालिका की पूर्ण जानकारी नहीं है या फिर जानबुझकर नजर अंदाज करना चाहते है। विधायक कोषसे कितने रूपये के कार्य मालपुरा शहर में करवाये यह जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से मैं नगरपालिका अध्यक्ष आशा महावीर नामा से पूछना चाहता हूं और यदि नगरपालिका जानकारी उपलब्ध करवाने में असमर्थ है तो में आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वर्तमान में गोवला घाट पर स्थित बालाजी के मन्दिर में निर्माण कार्य चल रहा है। यह राशि विधायक कोष से स्वीकृत है। पिछले लम्बे समय से घाणा के बालाजी में सामुदायिक भवन विधायक कोष से स्वीकृत हुआ है जिसका पैसा नगरपालिका के खाते में लगभग 3 साल पूर्व जमा हो चुका है। परन्तु आज दिन तक भी उस भवन की निर्माण स्वीकृति नगरपालिका द्वारा जारी नहीं की गई। एक तरफ ब्लॉक अध्यक्ष ये कहना चाहते है कि हम जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते और दूसरी तरफ हिन्दु समाज के धार्मिक स्थलों पर निर्माण कार्यो की स्वीकृती भी जारी नहीं की जा रही है। नगरपालिका में 25 वार्ड पार्षद है मगर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के वार्डो में कितने निर्माण कार्यो की स्वीकृति नगर पालिका ने दी। भाजपा पार्षदो के वाडऱ्ो में पिछले 10 महीने में कितनी स्वीकृति प्रदान की गई। जिससे की मालपुरा की आम जनता यह जान सके कि नगरपालिका का ध्यान एक विशेष समुदाय की तरफ है। जैन ने कांगे्रस के ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि जो विकास कार्य करवाए गए है उसकी गुणवत्ता आप जांच लेते किस मद में कितना भुगतान किया और उसकी तुलना में किस स्तर की गुणवत्ता का काम हुआ यह भी देखना होगा। यह भी स्पष्ट करें की नगरपालिका द्वारा जो सीमेटं की कुर्सीया वितरित की गई है नगरपालिका द्वारा इसको कितनी रेट में क्रय किया गया है। आदर्श विद्या मन्दिर में हॉल, बेसक्या बालाजी सामुदायिक भवन, मालियों की बगीची का कार्य विधायक कोष द्वारा स्वीकृत कर रूपये नगरपालिका में ट्रांसफर कर देने के बाद भी उक्त काम पूर्ण क्यों नहीं कराया गया। पुरानी तहसील से माणक चौक होते हुए आजाद चौक तक बनाई गई सड़क इसका एक नमूना है जिस में जगह-जगह छोटे-छोटे गडडे् हो चुके है। जगह-जगह लगे हुये स्पीड ब्रेकर किस नियम के आधार पर और किस प्रकार से लगे हुये है यह मालपुरा की पूरी जनता जानती है। आपके द्वारा लगाये गये स्पीड ब्रेकरो से पीठ पेट और कमरदर्द आदि समस्या आम हो चुकी है। नगरपालिका द्वारा मालपुरा में उच्च कोटी के कचरा पात्र घर-घर वितरित किये गये है जिनकी दर मालपुरा की जनता जानना चाहती है। जैन ने पूछा है कि शहर में सुरक्षा के नाम पर केमरे लगाने में कितना पैसा बोर्ड द्वारा सेंक्शन हुआ और आपने कितनी राशि से शहर में कितने केमरे लगवाए। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार ने अब तक कितना पैसा विकास के लिये नगरपालिका मालपुरा को दिया और कितना पैसा केन्द्र सरकार से प्राप्त हुआ। दशहरा के जूलूस पर पथराव के पश्चात रावण दहन का कार्य जिस प्रकार पालिकाध्यक्ष पति के द्वारा किया गया यह हिन्दु धर्म की भावनाओं के खिलाफ था। क्या पालिकाध्यक्ष इस पर भी स्पष्टीकरण दिलाने का कष्ट करेंगें। अपने आरोप पत्र में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ने कांगे्रस के ब्लॉक अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए कई सलगते सवाल दागे है। हालांकि इस मामले में अभी कांगे्रस की ओर से कोई व्यक्तव्य नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here