भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मालपुरा द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बस स्टैण्ड स्थित बाबा साहेब की मूर्ति की धुलाई कर साफ- सफाई की गई। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन नीटू, महामंत्री रमाकांत पटेल, नोरत बिलवाल, विनय जैन, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामसहाय वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजरूद्दीन देशवाली, जिला मीडिया प्रभारी एससी मोर्चा शशि गोयर, पार्षद बाबूलाल नावरिया, सौरभ कनौजिया, गोपाल नायक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here