10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कैसे चुने कैरियर पर सेमीनार का आयोजन

0
18
Organizing seminar on how to choose career after passing 10th and 12th class
Organizing seminar on how to choose career after passing 10th and 12th class

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षा 2022 समाप्त हो जाने के बाद दसवीं और बारहवीं के बच्चों को भविष्य के करियर का चयन करने में मदद करने के उद्देश्य से एमडी पब्लिक स्कूल रीको एरिया में समाधान 2022 नाम से केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मालपुरा, लाम्बाहरिसिंह, डिग्गी के लगभग 600 पेरेंट्स और दसवीं, बारहवीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक रामकुमार बैरवा, सीएसडब्लूआरआई के निदेशक अरुण कुमार तोमर, आर्मी में मेजर आदित्य चौधरी, मालपुरा कालेज के प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, डॉ. प्रवीण जांगिड़, इंजीनियर अनुराग आर्य तथा सीबीईओ श्योजी लाल बैरवा उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी ने प्रशासनिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को पहले अपना लक्ष्य तय करना चाहिए उसके बाद लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करने पर सफलता मिल जाती है। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बैरवा ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के साथ ही पुलिस भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं के संघर्ष के उदाहरण देकर उपस्थिति जनसमुदाय को पुलिस सेवा के प्रति आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मेजर आदित्य चौधरी ने सेना सेवा की भावना जगाने के साथ ही सेना भर्ती की बारीकियों को समझाया। सेना में बारहवीं के बाद किन-किन पदों पर जा सकते हैं के साथ ही, स्नातक और स्नातकोत्तर तक के पदों के बारे में चर्चा की। सीएसडब्ल्यूआरआई के निर्देशक अरूण कुमार तोमर ने कृषि विषय से सम्बन्धित रोजगार, निजी उद्यम तथा सरकारी सेवाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसान बनकर भी हम देश सेवा के साथ अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। गणित विषय लेकर किन-किन सेवाओं में जा सकते हैं इसकी जानकारी इंजी. अनुराग आर्य द्वारा दी गई। बार्यालोजी विषय लेकर चिकित्सा सेवाओं में अवसर की जानकारी डॉ. प्रवीण जागिढ़ द्वारा विस्तार से दो गई। शिक्षा के क्षेत्र की जानकारी कालेज प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा एवं श्योजी लाल बैरवा सीबीईओ द्वारा दी गई। मालपुरा में करियर काउंसलिंग का यह पहला कार्यक्रम था। मालपुरा उपखंड के अधिकारियों द्वारा भविष्य का मार्ग तय करने के लिए दिए गए मार्गदर्शन की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। शाम सात बजे शुरू हुआ करियर काउंसलिंग का कार्यक्रम रात साढ़े दस बजे तक चला। अन्त में सभी अधिकारियों और पेरेंट्स का आभार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रमोहन उपाध्याय द्वारा किया गया। मंच संचालन शिवजी राम चौधरी द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here