अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता में लिया भाग

0
86

(हरिराम सैनी) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के नेहरू युवा केन्द्र, टोंक के नेहरू युवा मण्डल, मालपुरा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लॉक डाउन के चलते घरों में ही में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, नेहरू युवा केन्द्र, टोंक द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर जिला स्तरीय अॉनलाइन योगा प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रतियोगिता में जिलास्तर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र दिया जायेगा, मालपुरा NYV नरेन्द्र कुमार वर्मा ने योग करने के लाभ बताए व्यक्ति स्वस्थ रहता है,आलस्य नहीं आता,आत्मविश्वास बढ़ाता है, चिंता दूर रहती व मन शांत रहता है इस दौरान जितेन्द्र सुंकरिया, विजय परसोया, मोहित,निर्मल राजकुमार, अजय, निर्मल आदि युवाओं उपस्थित रहें! इसी क्रम में लावा मंडल ने भी जिला स्तरीय अॉनलाइन योगा प्रतियोगिता में भाग लिया, इस दौरान लावा मण्डल अध्यक्ष मनीष बैरवा, जीतु जैनीवाल, राजेन्द्र जैनीवाल, आशीष कुमार, राजकुमारी, सीमा, रोहित व शिवानी जैनीवाल आदि उपस्थित रहें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here