45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

0
16

लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र के बुढ़ा देवल गांव में एक निजी विद्यालय के पास नाली में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बुढ़ा देवल निवासी शंभू सिंह पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार बुढ़ा देवल गांव निवासी शम्भू सिंह एक निजी विद्यालय के पास अल सवेरे मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल लाम्बाहरिसिंह थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पहुंची लाम्बाहरिसिंह पुलिस ने गहनता से घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जिसके बाद शव को मालपुरा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा गया। प्रथम प्रष्टया शराब के अत्यधिक सेवन के बाद गिरने मौत होने की बात सामने आ रही है। इस सम्बंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here