सशक्त मंडल अभियान से पूरा होगा सशक्त भाजपा का सपना:पंकज झिराणा

0
36
भाजपा शहर मंडल कार्यालय में सशक्त मंडल अभियान को लेकर आयोजित बैठक में भाजपाईयों से चर्चा करते प्रभारी पंकज झिराना
भाजपा शहर मंडल कार्यालय में सशक्त मंडल अभियान को लेकर आयोजित बैठक में भाजपाईयों से चर्चा करते प्रभारी पंकज झिराना

भाजपा को सशक्त बनाने का सपना सशक्त मंडल अभियान को सफल बनाने से ही पूरा होगा यह विचार भाजपा शहर मंडल की बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से नियुक्त प्रभारी पंकज झिराना ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किए।

यह भी देखे :- अजमेर रेंज में ‘आवाज दो’ अभियान का आगाज

 सशक्त मंडल अभियान के प्रभारी पंकज शर्मा झिराना ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बडी पार्टी बनाने का श्रेय श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने अपनी पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ पार्टी का कार्य किया है। उन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आज विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित है।

यह भी देखे :- मालपुरा निवासी समा खान जिला प्रशासन की ओर से हुई सम्मानित

 उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से सशक्त मंडल अभियान चलाया गया है जिसके अन्तर्गत हर मंडल के अन्तर्गत आने वाले बूथ तक के प्रत्येक कार्यकर्ता व उसकी सक्रियता के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी। पंकज झिराना ने उपस्थित भाजपाईयों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठित रहकर सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।

यह भी देखे :- राजकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया समारोह

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल की ओर से उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपाईयों ने प्रभारी शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से चलाए गए अभियान में दी गई जिम्मेदारी का दायित्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पूर्व जिला मंत्री नरेन्द्र जैन नीटू, गणेश टेलर, कृष्णगोपाल गुर्जर, रामचन्द्र नामा, चम्पालाल सूराशाही, रामप्रसाद रैगर, रमाकांत पटेल, मुन्ना सिंधी, नोरत बीलवाल, बजरंग माली, नजरूद्दीन देशवाली सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

अपने उत्पाद, ब्रांड या प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार हेतु अखबार व वेबसाइट पर विज्ञापन देने हेतु संपर्क करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here