शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ

0
50

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ शनिवार को प्रात: 11 बजे विश्व प्रसिद्व धर्मिक नगरी डिग्गी स्थित जाट धर्मशाला में किया गया। उद्वघाटन सत्र का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ के क्षेत्रिय कार्यवाहक हनुमान सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। सिंह ने प्रदेश भर से आए शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए शिक्षा में नवचारो का प्रयोग करते हुए गुणात्मक शिक्षा देकर संस्कारित बालको का निर्माण करे व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। अभ्यास वर्ग के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रन्तीय अध्यक्ष सम्पत सिंह नेे आए हुए सभी अथितियों का आभार प्रकट किया। प्रान्तीय कार्यकारिणी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा, प्रदेश महामंत्री अरविन्द व्यास, अति. महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा, विभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सहित संरक्षक मण्डल के महावीर प्रसाद सिंहल, समस्त प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिलो के अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुर्जर ने बताया कि अभ्यास वर्ग में आठ सत्र आयोजित होंगे। जिसमें शिक्षको को सेवानियम, नवाचारो के बारे में नवीन जानकारी दी जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष बंशी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द टांक, देवकीनन्दन गोस्वामी, पुरूषोत्तम गौतम, बाबू लाल यादव, हीरा लाल वर्मा सहित स्थानीय शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here