प्रखर विचारक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

0
70

टोडारायसिंह शहर की दीन दयाल वाटिका में आज जनसंघ के संस्थापक सदस्य, उत्कृष्ठ संगठन कर्ता व प्रखर विचारक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, जयंती समारोह में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रतिमा का तिलक वंदन व माल्यार्पण किया साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक कन्हैया लाल चौधरी व पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का तिलक वंदन कर माल्यर्पण किया ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पंडित जी के आदर्शों पर चलने के साथ ही वर्तमान में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध करने व एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन ने भी पंडित जी के जीवन पर विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने वाली बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल भारद्वाज,उपाध्यक्ष करुणानिधि शर्मा, महामंत्री प्रहलाद चावला, दिनेश शर्मा, पार्षद सत्यनारायण दग्धी, अनुराग शर्मा, दौलत सैनी, रामराज धाकड़, जगदीश शर्मा, नई शिक्षा नीति संयोजक सीताराम अजमेरा,आईटी संयोजक बाबूलाल अजमेरा,कैलाश भारद्वाज,विष्णु स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here