फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत योग शिविर का हुआ आयोजन

0
35

(अश्विनी टोरडी) फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वस्थ रहने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में फिट इंडिया रन कार्यक्रम के तहत व्यायाम किया गया। विद्यालय प्रांगण में शाला प्रधानाचार्य, स्टाफ सदस्य, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों ने मोहम्मद इस्लाम प्रभारी फिट इंडिया के नेतृत्व में शरीर को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए शारीरिक व्यायाम किए। प्रधानाचार्या कविता नाथावत ने बताया कि शारीरिक व्यायाम से शरीर निरोगी एवं स्वस्थ रहता है और आज के इस युग में यह बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए व्यायाम निरंतर करते रहना चाहिए इससे पूर्व भी फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम में दौड़ एवं खेल संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं उन्होने स्वस्थ जीवन जीने के लिए गुर बताये। प्रभारी फिट इंडिया मोहम्मद इस्लाम ने
उपस्थित लोगों से आलस को दूर भगाने तथा प्रतिदिन शारीरिक तथा मानसिक योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ तथा निरोग रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। योग से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अपने घर परिवार आस-पड़ोस के लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने के लिए प्रेरित करें। जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। प्रतिदिन योग प्राणायाम करने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाएगी। इसका नियमित अभ्यास करने से गंभीर बीमारियों का खतरा भी टल जाएगा प्रधानाचार्या कविता नाथावत ने कोरोना वायरस से बचने के लिये लोगों को जागरूक किया। जरूरतमंद व्यक्ति ही घर से बाहर निकले। मास्क का प्रयोग अवश्य करें साथ ही सोशल डिस्टेंसिग रखें। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। करोना एक ऐसी बीमारी है जिसका अभी तक इलाज नहीं निकला है सावधानी ही इससे बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here