एडवोकेट संजय जैन के निधन की खबर से कांग्रेसजन सहित शहरवासियों में शोक की लहर

0
83

क्षेत्र के प्रयात वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार जैन(टोडा वाले) का रविवार को जयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नि कुसुम के अतिरिक्त पुत्र गौरव व एक पुत्री भी है। दिवंगत जैन मालपुरा बार ऐशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है तथा आस-पास के क्षेत्र में वकालत में उनकी तूती बोलती थी। अपनी बेबाक शैली व मुंहफट होने से शहर में उनके प्रशंसको की लबी फेहरिस्त है। दिवंगत जैन के पिता स्व. कपूर चंद जैन भी अपने जमाने के मशहूर वकीलों में शुमार थे। कांगे्रस पृष्ठभूमि से आने वाले दिवंगत एडवोकेट संजय जैन पूर्व में कांगे्रस के विधानसभा एवं जिले में कांगे्रस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके थे तथा पूर्व उर्जा मंत्री व पूर्व कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान के बेहद करीबियों में से एक थे। रविवार को प्रात: एडवोकेट संजय जैन के निधन की खबर से विधि एवं न्याय के क्षेत्र से जुडे लोगों सहित शहरवासियों में शोक की लहर दौड गई। जयपुर के निजी अस्पताल से उनका शव जैसे ही मालपुरा पहुंचा सैंकडों लोग उनके आवास पर जमा हो गए एवं शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने लगे। दोपहर 3 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा रवाना हुई जो सुभाष सर्किल से होते हुए अजमेर रोड स्थित मुक्ति धाम पहुंची। इस बीच शहर भर में व्यापारियों एवं आमजन ने जैन को नम आंखो से अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर उनके पुत्र गौरव ने उनको मुखाग्रि दी जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। दिवंगत जैन की शवयात्रा में पूर्व उर्जा मंत्री व पूर्व कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, पालिकाध्यक्ष आशा-महावीर नामा, विश्वप्रसिद्ध ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. जी एल शर्मा, टोडारायसिंह नगरपालिका अध्यक्ष रामदयाल सुवालका, मालपुरा ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, मालपुरा बार ऐशोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र तिवाडी सहित समस्त अधिवक्तागण एवं बडी संया में शहरवासी मौजूद रहे। टोडारायसिंह में जन्मे जैन की अंतिम यात्रा में मालपुरा-टोडारायसिंह से पहुंचे लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here