भाजपाईयों ने सेवा सप्ताह में गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

0
80

मालपुरा भाजपा शहर मंडल की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय जननेताओं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के निर्णय अनुसार 22 अक्टूबर गुरूवार को प्रात: 10 बजे मालपुरा गौ शाला में गायो को हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम संयोजक चंद्र प्रकाश नायक, सहसंयोजक मनीष जैन टोरडी ने बताया कि गुरूवार को सभी भाजपाईयों ने विधायक कन्हैया लाल चौधरी के नेतृत्व में गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया तथा दोनों भाजपानेताओं के दीर्घायु होने की कामना की। सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सयोंजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की गई है। जैन ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा) का जन्म दिवस 22 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का जन्म दिवस है। सभी भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं ने भारतीय जनता पार्टी के दोनों जन नेताओ के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय किया है। इसी संदर्भ में 23 अक्टूबर को स्वैछिक रक्तदान हेतु संकल्प प्रपत्र भराया जाएगा। जिसके लिए कार्यक्रम संयोजक डॉ अंकित जैन तथा सह संयोजक चंद्र प्रकाश सैनी को नियुक्त किया गया है। गायों को चारा  खिलाने के बाद विधायक  कन्हैयालाल चौधरी विधानसभा प्रभारी रामचंद्र गुर्जर, मंडल अध्यक्ष तिलोक चंद जैन , पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र जैन  एवं अन्य अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के 56 वह जन्मदिन पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री और अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विधायक चौधरी ने जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर मंडल मालपुरा द्वारा  सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों के बारे में सभी को जानकारी दी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुभाष गालव, पूर्व मंडल अध्यक्ष  दिनेश विजय, शहर महामंत्री नोरत बिलवाल, रमाकांत पटेल, चंद्र प्रकाश नायक,कार्यक्रम सहसंयोजक मनीष जैन टोरडी एवं  पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।   पूर्व जिला मंत्री  नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here