देवशयनी एकादशी मे राशियों पर प्रभाव और उपाय

0
313
देवशयनी एकादशी मे राशियों पर प्रभाव और उपाय
देवशयनी एकादशी मे राशियों पर प्रभाव और उपाय

साल भर में आषाढ़ महीने की शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक महीने की शुक्ल एकादशी तक यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, दीक्षाग्रहण, ग्रहप्रवेश, यज्ञ आदि धर्म कर्म से जुड़े जितने भी शुभ कार्य होते हैं वे सब त्याज्य होते हैं।

इसका कारण यह है कि आषाढ़ महीने की शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु चार मास के लिये सो जाते हैं इसलिये इसे देवशयनी और पदमा एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार श्री हरि के शयन को योगनिद्रा भी कहा जाता है। आपकी राशि अनुसार उपाय और शुभ मंत्र जो आपको इस एकादशी में सहायक होंगे.

मेष- मेष राशि वालों को इस समय ऐसे सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए जो किसी तरह के मुकदमे या वाद विवाद मे हों.सरसों के तेल का दान गरीबों को दें।
ॐ अं वासुदेवाय नम:

वृषभ-वृषभ राशि वालों को पारिवारिक परेशानियों से जुझना पड़ सकता है गरीबो को ज्वार दान करे और गौशाला मे हर ब्रहस्पतिवार को गुड़ और चना खिलाए.
ॐ आं संकर्षणाय नम:

मिथुन -मिथुन राशि वालों को कारोबार में बहुत लाभ होगा और पुराने विवादों से पीछा छूटेगा। उड़द दाल के आटे की गोलियां बनाकर रोज मछलियों को डालें।
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

कर्क  कर्क राशी को सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भगवान शिव पर बेलपत्र अर्पित करें।
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

सिंह – सिंह राशि वालों को वो नतीजे नहीं मिलेंगे अपने काम मे जिसका उन्हें यकीन होगा इस लिए मानसिक संताप की स्थिति बनी रहेगी. बुधवार और शुक्रवार को नित्य मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के फूल और मिसरी अर्पित करें।i
ॐ नारायणाय नम:

यह भी देखे :- नौ ग्रहों के बारह भाव में फल – आचार्य प.राजेश शास्त्री

कन्या कन्या राशि वालों के काम बनते हुए दिख रहे है उनके काम मे परिवर्तन की सम्भावना है और कोर्ट-कचहरी के मामले हल होंगे। बरगद के पेड़ में मीठा जल अर्पित करें।
ॐनमो भगवते वासुदेवाय नमः 

तुला  तुला राशि वालों की कमाई के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेंगी गरीब कन्याओं को दूध जलेबी और दही जलेबी खिलाए.
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

वृश्चिक  वृश्चिक राशि वालों का पिछली परेशानियां से पीछा छूटेगा और मित्रों के साथ काफी अच्छा-खासा समय बितेगा दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साबूत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें।
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

यह भी देखे :- खराब केतु लक्षण और प्रभाव

धनु  धनु राशि वालों को कम प्रयासों मे ही बड़ी सफलता और लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। मतलब हर तरफ हरि हरि अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें।
ॐ नारायणाय विद्महे।वासुदेवाय धीमहि।तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

मकर मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। व्यर्थ की शंका पालना नुकसानदायक होगा पक्षियों को बाजरा खिलाए.
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं वंदे विष्‍णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

कुंभ कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी।800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें।
त्वमेव माता, च पिता त्वमेव त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव त्वमेव विद्या च द्रविडम त्वमेव त्वमेव सर्वम मम देव देव 

यह भी देखे :- कुंडली मे संतान होने में बाधायें

मीन मीन राशि वालों के काम में हर तरह की सफलता, प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि का प्रबल योग। मिट्टी के छोटे मटके में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।
ॐ विष्णवे नम:

साँवलिया ज्योतिष सन्स्थानआचार्य प,राजेश शास्त्री
9413618769 9588826624

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here