राजकीय उमा विद्यालय में छात्राओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

0
104

सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में समय-समय पर आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है जिसमें दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को किसी भी स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाता है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को व्याख्याता और मास्टर ट्रेनर यमुना वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जिसमे बडी संख्या में छात्राओ ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे। दक्ष प्रशिक्षक यमुना वर्मा ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा के लिए किसी भी उपकरण अथवा हथियार की आवश्यकता नहीं होती। थोडी सी सावधानी एवं आत्मविश्वास से हम किसी भी प्रकार की दुर्घटना से अपना बचाव कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here